सत्येंद्र कोरी होंगे आप पार्टी के बिल्हौर विधायक प्रत्याशी
राहुल त्रिपाठी बसपा कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है कानपुर मंडल चुनाव प्रभारी नितिन त्यागी ( विधायक लक्ष्मी नगर ) दिल्ली, ने गुरुवार को बिल्हौर विधानसभा में चुनाव समीक्षा बैठक की। नितिन त्यागी ने इसमे विधानसभा प्रभारी सतेंद्र कोरी की समीक्षा हुई और दिल्ली मॉडल को कार्यकर्ताओं समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू कराया। आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। बिल्हौर विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बैठक के दौरान संजय कठेरिया, गिरजा यादव, मिठूलाल, पंकज राठौर, प्रत्यूष श्रीवास्तव, अजात शत्रु, अनिल यादव, राजेन्द्र कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, दीपक सैनी, दीपक कुमार, अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव ...