संदेश

भाजपा से इस्तीफा देने वाले भगवती सागर के घाटमपुर से लड़ने की चर्चा

चित्र
राहुल त्रिपाठी  209 बिल्हौर विधानसभा में वर्ष 2017 में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर 11 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजें इस्तीफा पत्र के बाद जिस पार्टी में वह जा रहे हैं वहां के राष्ट्रीय अध्यक्ष से घाटमपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवती सागर लगातार बहुजन हिताय के पक्ष में भाजपा को कोस कर नई पार्टी में अपने नम्बर बढ़ाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन भगवती सागर के सपा यानी समाजवादी पार्टी में जाने और घाटमपुर सुरक्षित सीट से टिकट मांगने की चर्चा रही। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अभी तक उनके किसी भी दल में जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही भाजपा के द्वारा उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की गई है। ------------------------- सुनो जब मैं बोलूं तब सौ गाड़ियों से समर्थकों संग आना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हौर विधानसभा में विधायक भगवती सागर द्वारा कई ऐसे कट्टर समर्थकों पर सूचना दी गई है कि जब मैं नई पार्टी ज्वाइन कर लूं और मेरा टिकट फाइनल हो जाए, तब आप स...

दावेदारों के हाल:-लखनऊ में डाला डेरा, टिकट होगा सिर्फ मेरा

चित्र
राहुल त्रिपाठी  209 बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित में तीसरे चरण में चुनाव होना है। अभी तक बसपा को छोड़कर भाजपा और सपा ने यहां पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसलिए इन दोनों राजनीतिक दलों के दर्जनों दावेदार प्रत्याशी अपनी-अपनी टिकट के लिए कानपुर, लखनऊ दिल्ली तक की दौड़ लगाकर संगठन के पदाधिकारियों के चरण वंदन करने में जुटे हैं। भाजपा में जहां बड़े-बड़े उपहार एक हिंदूवादी संगठन और पार्टी पदाधिकारियों को भेंटकर उनसे मिलने की जद्दोजहद में है,  वहीं दावेदार अपने निर्वाचन क्षेत्र में आकर छुट भैया नेता, पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और मतदाताओं को स्वयं का टिकट ही मिलने का दावा करते नहीं थक रहे हैं।             उधर समाजवादी पार्टी के कई दावेदार प्रत्याशी लखनऊ स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने और प्रदेश अध्यक्ष से टिकट का आश्वासन मिलने पर ही लौटने का दावा कर रहे हैं। और मोबाइल पर मुझे इसकी सूचना भी देते नहीं थक रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राम लखन गौतम, रचना सिंह, राजेश कोरी आदि प्रत्याशी बीते ...

बिल्हौर के भाजपा विधायक का पार्टी से इस्तीफा: सूत्र

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बहुजन समाज पार्टी छोड़कर साल 2017 में बिल्हौर 209 सुरक्षित विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने श्रम,सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अपना इस्तीफा राजभवन भेजा है। वह बीते कई वर्षों से पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहे थे। वह अपने कद के अनुसार पार्टी में स्थान के लिए लगातार प्रयासरत थे, लेकिन कद और सम्मान सहित मंत्री पद न मिलने से आहत भगवती प्रसाद सागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह मऊरानीपुर और बिल्हौर से स्वयं या फिर अपने पुत्र अनुराग सागर के साथ चुनाव मैदान में आ सकते हैं। भाजपा से भगवती सागर बीते कई माह से पार्टी के कार्यक्रमों से भी पूरी तरह नदारद थे। बिल्हौर में पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव, जिला पंचायत चुनाव में उनकी अनुपस्थित से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष उनके प्रति देखा गया है। भगवती सागर के समाजवादी पार्टी में जाने की प्रबल संभावना उनके समर्थक जता रहे हैं। https://www.facebook.com/bhagwatiprasad.sagar.1/vide...

अरुणा कोरी का चुनाव मैदान: न पार्टी न निशान

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर विधानसभा से 2012 से 17 तक विधायक रही और अखिलेश यादव की सरकार में 5 वर्षों तक सांस्कृतिक राज्यमंत्री रहने वाली अरुणा कोरी एक बार फिर से मतदाताओं के बीच विधानसभा चुनाव की आहट के बाद आ गई हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाया था। उस समय अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में बटी समाजवादी पार्टी में वह शिवपाल के साथ खड़ी दिख रही थी। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद अरुणा कोरी भी प्रसपा में शामिल हो गई थी और लोकसभा चुनाव में वह मिश्रिख लोकसभा से पूरे दमखम से चुनाव भी लड़ी थी लेकिन उन्हें सीमित वोट ही प्राप्त हो सके थे। अब जब विधानसभा चुनाव सर पर हैं तब एक बार फिर से अरुणा कोरी अपने समर्थकों संग बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर और अन्य इलाकों में प्रचार प्रसार कर रही हैं, लेकिन अरुणा कोरी किस दल से चुनाव मैदान में आएंगी इसको लेकर समर्थकों और मतदाताओं में असमंजस की स्थिति है। उनकी चुनाव प्रचार सामग्री में भी अभी तक किसी भी दल का राजन...

बिल्हौर विधानसभा के स्थानीय मुद्दे गए भूल, दावेदार अपनी-अपनी पार्टियों वायदे को दिए तूल

चित्र
राहुल त्रिपाठी   बिल्हौर विधानसभा के चुनाव अब नजदीक है निर्वाचन आयोग द्वारा तृतीय चरण में 20 फरवरी 2022 को यहां मतदान की योजना बनाई गई है, लेकिन अभी तक किसी भी दावेदार प्रत्याशी ने बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना स्थानीय एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया है और अपनी-अपनी पार्टियों के प्रादेशिक एजेंडे पर ही वह अपनी राजनीति चमका रहे हैं। कुछ दावेदार तो जातीय आंकड़े भुनाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि कुछ अपने दमखम और अकूत संपत्ति, पद प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर विधानसभा जाने की रण नीति बना रहे हैं। भाजपा और सपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन बसपा द्वारा बिल्हौर विधानसभा से मधु गौतम को प्रत्याशी बना दिया गया है। मधु गौतम अपनी पार्टी के परंपरागत वोट सहित बिरादरी मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। मधु ने भी अभी तक अपना स्थानीय एजेंडा मतदाताओं और क्षेत्रीय जनता को नहीं बताया है। उनके पास अपने बिरादरी के वोटों के लिए क्या एजेंडा है इसका कोई खाका नहीं है। भाजपा के दावेदार विधानसभा प्रत्याशी सियाराम कटेरिया बीते कई वर्षों से बिल्हौर को जिला बनाने, यहां राज...

दावेदारों की गुहार भगवान तुम्हारा सहारा, दिला दो बिल्हौर से टिकट

चित्र
राहुल त्रिपाठी  निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर दिया गया है,लेकिन अभी मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और सपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जबकि सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में बीते करीब तीन-चार वर्षों से बड़ी संख्या में दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। ऐसे में चुनाव की तारीख तय होने के बाद लाखों रुपए खर्च कर छोटे बड़े पदाधिकारियों को साध रहे प्रत्याशियों की धड़कन और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में जहां 20 से अधिक दावेदार हैं वहीं भाजपा में 1 दर्जन से अधिक दावेदार अपने टिकट के लिए दम भर रहे हैं, लेकिन अभी तक सपा और भाजपा के आलाकमान ने किसी भी प्रत्याशी का नाम बिल्हौर विधानसभा के लिए स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में सभी प्रमुख दावेदार अब भगवान की शरण में टिकट के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। कई दावेदार सुबह, दोपहर, शाम प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर विधायकी की टिकट की गुजारिश अपने इष्ट भगवान से कर रहे हैं। कुछ उपवास रखकर आराधना कर रहे हैं, जबकि कई प्रत्याशी टोना टोटका के माध्यम से कई मालाएं, अंगूठी और विशेष रंग के कपड़े भी धारण कर रहे है...

उखाड़ कर फेंकी गई विधायक पद के दावेदारों की होल्डिंग

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर विधानसभा में कई राजनीतिक दलों के दर्जनों प्रत्याशियों द्वारा लाखों रुपए खर्च कर शिवराजपुर, चौबेपुर, ककवन और बिल्हौर सहित सभी प्रमुख कस्बों, बड़े गांव, सार्वजनिक स्थानों बाजारों मार्केट आदि स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगाए गए थे। शनिवार 8 जनवरी को निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद पूरे सूबे में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। जिसके बाद शासन और प्रशासन के अधिकारियों का आदेश मिलते ही कर्मियों ने इन प्रचार सामग्रियों को उखाड़ने का कार्य आरंभ कर दिया। शनिवार को करीब 2 घंटे तक ही प्रचार सामग्री हटाई जा सकी। रविवार को पूरे दिन आदर्श आचार संहिता का भली प्रकार पालन कराने के लिए कर्मी जगह-जगह बैनर पोस्टर फोल्डिंग और वॉल पेंटिंग को नष्ट करेंगे। ---------------------- अब प्रत्याशी अपनी गाड़ियों पर नहीं चस्पा कर पाएंगे प्रचार सामग्री आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब सभी दलों के दावेदार प्रत्याशी अपनी गाड़ियों पर झंडा, बैनर, पोस्टर और पार्टी के संकेतांक धारण नहीं कर पाएंगे। गाड़ियों पर यदि पार्ट...

भाजपा ने पीएम की दीर्घायु के लिए किया हवन पूजन और महा मृत्युंजय जाप

चित्र
राहुल त्रिपाठी   बीते दिनों पंजाब में एक चुनावी रैली में संबोधित करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिला साथ हुई सुरक्षा चूक को लेकर बिल्हौर विधानसभा में भी भाजपाइयों की सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा में बीते 3 वर्षों से लगातार सक्रिय डॉक्टर नरेंद्र प्रताप ने अपने समर्थकों संग शिवराजपुर स्थित प्राचीन खेरेश्वर महादेव के मंदिर में हवन पूजन और महामृत्युंजय जाप कर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। डॉक्टर नरेंद्र ने इस मौके पर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने का भी मुद्दा उठाया। इस दौरान जय श्री राम और हर हर घर घर मोदी का उद्घोष भी किया गया। इस दौरान भाजपा के अनुराग शुक्ला ज्ञानू शुक्ला ने कन्या भोज भी कराया।

बिकरु में दलित वोट, बसपा प्रत्याशी ने सुनी राम कथा

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिकरू गांव में इन दिनों श्रीमद भगवत कथा हो रही है जी हां वही बिकरू गांव जो कुख्यात विकास दुबे के नाम से देश प्रदेश में चर्चित है। चुनावी माहौल है बिकरू में दलित मुस्लिम सहित ओबीसी व सामान्य जाति की कई जातियां निवास करती हैं। वर्तमान में भी ग्राम पंचायत से दलित ग्राम प्रधान भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की घोषित प्रत्याशी मधु गौतम अपने निर्धारित समर्थकों संग गांव पहुंचकर श्रीमद् कथा सुन रही हैं। बिकरू कांड के बाद बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित भाजपा के लोगों ने इस गांव से किनारा कर रखा था, लेकिन चुनाव आते ही अब धीरे-धीरे फिर से राजनीतिक दावेदार बिकरू पहुंच  कर दशकों तक कुख्यात विकास दुबे के आतंक से परेशान रहे लोगों को दावे वादे और अपना बताकर वोट कार समर्थन मांग रहे हैं ।

चुनाव की आहट पूर्व मंत्री अरुणा कोरी सक्रियता बढ़ी

चित्र
राहुल त्रिपाठी   चुनाव की आहट होते ही बिल्हौर विधानसभा में वर्ष 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी से विधायक और 5 वर्ष तक अखिलेश यादव की सरकार में सांस्कृतिक मंत्री रही अरुणा कोरी ने भी बिल्हौर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वह लगातार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, पार्टीजनों, अपने परिचितों-करीबियों से मेल मिलाप और जनसंपर्क करती नजर आ रही हैं।  मालूम रहे कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के मध्य विवाद होने के बाद अरुणा कोरी शिवपाल की पार्टी प्रसपा में शामिल हो गई थी और मिश्रिख लोकसभा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से ही सांसद पद का चुनाव भी लड़ी थी, उन्हें बहुत सीमित वोट ही प्राप्त हो सके थे। अब जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश और शिवपाल एक ही नाव पर सवार हो चुके हैं ऐसे में अरुणा कोरी फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा से क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही हैं। बीते एक सप्ताह में अरुणा कोरी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों मकनपुर, शिवराजपुर, बिल्हौर, चौबेपुर में अपने समर्थकों के बीच नजर आई और चुनाव की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की। नोट- यह लेखक के निजी विचार हैं इसका ...

बिल्हौर विधानसभा टिकट को लेकर पुरुषों पर भारी महिला दावेदार प्रत्याशी

चित्र
राहुल त्रिपाठी   विधानसभा बिल्हौर में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और समाजवादी पार्टी में टिकट लेने के लिए पुरुषों के सापेक्ष कई कद्दावर महिलाओं ने चुनावी मैदान में कूद अपना बिगुल फूंक दिया है। इनमें से प्रमुख समाजवादी पार्टी से बिल्हौर विधायक और मंत्री रही अरुणा कोरी, वर्ष 1993 में कांग्रेस की टिकट से बिल्हौर में चुनाव लड़ने वाली सरोज प्रसाद इस बार अपने पति पूर्व डीजीपी और भाजपा से राज्यसभा सांसद ब्रजलाल के साथ चुनाव लड़ने के लिए खुलकर सामने आ गई हैं। जबकि मिश्रिख से पूर्व सांसद अंजू बाला का नाम चर्चाओं में है। महिला दावेदारों के मैदान में आने से पुरुष प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है और वह अंदर ही अंदर अपने समर्थकों से महिला प्रत्याशियों को पैराशूट प्रत्याशी बताकर बीते 5 वर्षों तक जनता से दूर रहने का आरोप लगाते हुए संगठन में कानाफूसी कर रहे हैं। विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में आईं उक्त महिला प्रत्याशियों के कारण कई युवा प्रत्याशियों के चेहरे भी मुरझा गए हैं। इनमें भाजपा, समाजवादी पार्टी के कई युवा चेहरे मायूसी के शिकार हुए हैं। -------------------------------------------------- पू...

विधानसभा बिल्हौर- यादव-मुसलमान वोटरों का चुनावी भाव स्पष्ट, कटियार बिरादरी खुली नहीं

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर विधानसभा 209 सुरक्षित में चुनावी सरगर्मी तेज है। जातियों को देखते हुए कई दलों के लोग अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। बिल्हौर विधानसभा में 3,90,000 से अधिक वोटर अलग-अलग जातियों के हैं। अभी चुनावी आचार संहिता आरंभ नहीं हुई है, लेकिन यादव और मुसलमान बिरादरी के वोटरों ने स्पष्ट रूप से एक दल का समर्थन बहुतायत में करते हुए उनके समर्थन में प्रचार प्रसार भी आरंभ कर दिया है। बिल्हौर विधानसभा में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी स्थित भापकर अधिकांश मुस्लिम वोटर समाजवादी पार्टी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के यादव वोटर भी अपनी इसी पारंपरिक दलीय व्यवस्था से जुड़ा नजर आ रहा है। उधर कटियार बिरादरी के लोग जो स्वयं को विधानसभा का जीत हार कराने वाला वोटर बताते हैं उनमें से अधिकांश ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कटियार बिरादरी के वोटर इन दिनों बसपा, सपा और भाजपा तीनों के साथ प्रचार प्रसार और दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक बीते चुनाव की तरह कटियार बिरादरी के लोग एक साथ होकर किसी भी दल में खुलकर अपना समर्थन करते या दावा करते नहीं दिख रहे हैं। उध...

चुनावी होल्डिंग्स वार में भाजपा के अपने ही हुए पराए

चित्र
राहुल त्रिपाठी  विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए दल बेदल और सभी दलों के छोटे बड़े नेता अपने आप को बड़ा साबित करने के लिए लगातार हर प्रमुख कस्बों चौराहों मुहल्लों में होल्डिंग्स का जाल फैला रहे हैं। प्रत्याशियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि होल्डिंग्स लगाने की जगह नहीं है, नतीजतन अपने को बड़ा साबित करने के लिए कई नेता अपने ही दलों के दावेदार प्रत्याशियों के ऊपर ही अपनी होल्डिंग चस्पा करते रहे हैं। ऐसे ही एक प्रत्याशी भाजपा के मनोज दिवाकर हैं। जिन्होंने बताया कि उनकी एक नगरपालिका बिल्हौर के सामने जीटी रोड पर लगी होल्डिंग्स पर एक प्रत्याशी ने अपनी होल्डिंग्स लगा दी है उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे अनुशासनहीनता बताया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर नगर पालिका के द्वारा लगाए गए एक सरकारी होल्डिंग पर कई लोग अपनी राजनीतिक लालसा को उजागर करने के लिए अपनी निजी होर्डिंग लगाकर नियमों को तार-तार कर चुके हैं। नोट- यह लेखक के निजी विचार हैं इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेन...

जो जनता को जानते नहीं और 5 साल में नहीं दिखे वह चुनाव में पैराशूट से आए

चित्र
राहुल त्रिपाठी   वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले सपा,बसपा, कॉग्रेस सहित अन्य कई दलों के कोई भी नेता या विधानसभा के दावेदार क्षेत्रीय जनता के साथ नहीं दिखे,लेकिन अपने हितेषीजनों, करीबियों से  मेल मिलाप अंदर खाने लगातार जारी रहा। यही कारण कई क्षेत्रीय युवा दावेदार क्षेत्र में सक्रिय होकर आम जनता के सुख दुख के साथी बन कर उभरे। वहीं अब क्योंकि विधानसभा चुनाव करीब हैं तो कई पैराशूट दावेदार लगातार अपने-अपने समर्थकों के घर दुकान पर हाजिरी देते नजर आ रहे हैं। बहुत से प्रत्याशी ऐसे हैं जिनको बिल्हौर विधान सभा की बेसिक जानकारी तक नहीं है, लेकिन राजनीतिक पहुंच, अकूत संपत्ति, राजनैतिक आकाओं और जातिगत आंकड़ों के बल पर कई दावेदार जनता को छलने के लिए चुनावी मैदान में अपनी बिसात बिछाने को व्याकुल है। बिल्हौर विधानसभा के चुनाव में इस बार कानपुर, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ, फिरोजाबाद, दिल्ली सहित कई अन्य बड़े शहरों से दावेदार चुनावी जीत की ताल ठोक रहे हैं, लेकिन जनता इस बार क्षेत्रीय प्रत्याशी को अपना विधायक बनाने पर ज्यादा सोच विचार रही है, लगभग सभी पार्टी जनों में भी ...

सपा समर्थकों ने चौबेपुर में की बैठक, 12 को जनसभा

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने से पहले ही सभी दल लगातार जनसंपर्क और जनसभाओं की नीति बनाकर उनको क्रियान्वित कर रहे हैं। मंगलवार को सपा समर्थकों ने 12 जनवरी को चौबेपुर में पूर्व मंत्री के के गौतम द्वारा आयोजित होने वाली रैली के लिए विशेष बैठक की। इस दौरान कानपुर ग्रामीण के कई पदाधिकारी और टिकट मांग रहे कई प्रत्याशी मौजूद रहे।

बिल्हौर से बसपा प्रत्याशी ने समर्थकों संग निकाली कार रैली

चित्र
राहुल त्रिपाठी चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही सभी दलों के पदाधिकारी और घोषित प्रत्याशी बिल्हौर विधान सभा क्षेत्र में अपने समर्थकों वोटरों को लुभाने के लिए लगातार दमखम दिखाने में जुटे हुए हैं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के बाद मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की बिल्हौर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी मधु गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कारों के साथ क्षेत्र के गांगूपुर से विशेष जनसंपर्क कार यात्रा निकाली गई। बसपा की यह जनसंपर्क यात्रा क्षेत्र के कई इलाकों से घूमते हुए शिवराजपुर में संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में बाइक सवार बसपा समर्थक मौजूद रहे।

सपा से टिकट मांगने वाले दावेदार पर जमीन कब्जे का आरोप

चित्र
राहुल त्रिपाठी भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी पर कई तरीके के गंभीर आरोप राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण लगाए जाते रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में भी इस तरीके की एक शिकायत आई है, जिसमें बिल्हौर विधानसभा से टिकट मांग रहे सपा के एक दावेदार के विरुद्ध उपजिलाधिकारी, तहसीलदार बिल्हौर को दी गई है। तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को सौंपी है। शिकायती पत्र के अनुसार कानपुर निवासी जितेंद्र कुमार गौतम द्वारा कस्बे के सुभानपुर मुरादनगर राजस्व गांव में करीब 9 बिस्वा जमीन क्रय की गई है। ग्राम प्रधान श्याम बिहारी कटियार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जितेंद्र कुमार द्वारा ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर भी जबरन कब्जा कर उस पर व्यापारिक प्लॉट बिक्री किए जा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह आने वाले समय में पार्टी की सरकार आने पर दंड भुगतने की बात कहकर मौके से चले जाते हैं। ग्राम प्रधान के माने तो जितेंद्र कुमार बिल्हौर विधानसभा 209 से समाजवादी पार्टी से विधायकी का टिकट मांग रहे हैं। वहां पार्टी के झंडा...

2022 में कौन बनेगा बिल्हौर का विधायक

चित्र
विधानसभा चुनाव आए बिल्हौर में प्रत्याशी छाए राहुल त्रिपाठी विधानसभा पहुंचने के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। योगी और अखिलेश में जहां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और जीत की एबीसीडी का दौर जारी है। वहीं पर बिल्हौर विधानसभा में भी भाजपा और समाजवादी पार्टी के कई प्रत्याशी अपना जोर टिकट लेने और चुनाव जीतने में लगाए हुए हैं। प्रत्याशियों ने अपने घर-द्वार, धंधा-पेशा और परिवार को छोड़कर बिल्हौर विधानसभा में ही डेरा डालकर दिन-रात जनसंपर्क और पार्टी पदाधिकारियों मतदाताओं को लुभाने की जद्दोजहद चालू की है। ---------------------------- भाजपा के पास प्रत्याशियों की लंबी फौज वर्ष 2017 में योग के धनी और बसपा के मंत्री रहे भगवती प्रसाद सागर को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा था मोदी लहर में उन्होंने एक लाख से अधिक वोट पाकर बिल्हौर विधानसभा में भाजपा को पहली जीत दिलाई थी, लेकिन वर्तमान 2022 में वह चुनावी दंगल में ही नहीं है। इस कारण आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। इनमें प्रमुख रूप से डॉक्टर नरेंद्र प्रताप, राहुल बच्चा, मनोज दिवाकर, एमपी सलोनीया, सियाराम कठेरिया और एक...