सपा की धरना देवी को टक्कर देने के लिए भाजपा में प्रकट हुए अनशन देवता
राहुल त्रिपाठी
209 सुरक्षित विधानसभा बिल्हौर लखनऊ तक चोट करने वाली सपा की रचना सिंह स्थानीय मुद्दों और जनहित के कार्यों को कराने के लिए धरना देते देते मुख्य विपक्षी दलों की जुबान पर धरना देवी के रूप में छायीं रहीं, नतीजतन पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का बफादार सिपाही माना और विधानसभा का टिकट दिया। वहीं बीते 10 वर्षों से मिश्रिख लोकसभा, बिल्हौर विधानसभा, जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए टिकट मांग मांग कर हारे और झलाए भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य अब बिल्हौर को जिला बनाने, बिल्हौर का न्यायकि क्षेत्र माती से कानपुर नगर करने, बिल्हौर में आलू उद्यम लगाने सहित बिल्हौर में लड़कियों के लिए कालेज खोलने की मांग को लेकर बीते 55 दिनों से तहसील परिसर में समर्थकों संग क्रमिक अनशन पर हैं, लेकिन न तो भाजपा कानपुर ग्रामीण संगठन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को इसकी जानकारी है और न ही बिल्हौर विधायक मोहित सोनकर उर्फ राहुल को।
![]() |
| BJP Siyaram |
![]() |
| SP Rachna Singh Gautam |
बिल्हौर विधानसभा में धरना दे-देकर जमीनी मुद्दे उठाने वाली रचना सिंह को भाजपाइयों ने दी थी धरना देवी की उपाधि
ऐसे में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दम भरने वाली भाजपा के अंदर ही अनशन देवता सियाराम कठेरिया के क्रमिक अनशन से जमकर किरकिरी है, आने वाले महीनों में नगर पालिका के चुनाव को लेकर सियाराम अभी से पूरी तरह सक्रिय हैं और वह अकेले ही समर्थकों तक बिल्हौर को जिला बनाए जाने की घोषणा करते नहीं थक रहे, साथ ही पार्टी के लोगों को जमकर खरी-खोटी कह पार्टी की कई जन विरोधी नीतियों की जानकारी देते गला सुखा रहे हैं और रोज सीएम योगी और पीएम मोदी की फोटो पर फूल माला पहनाकर घी की आरती कर भाजपाइयों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
अब सत्ताधारी पार्टी के भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य सियाराम 55 दिनों से अनशन पर बैठकर बने अनशन देवता
उधर सपा की धरना देवी की चर्चा के साथ भाजपा के अनशन देवता को देखकर कई भाजपाई उनके दर्शन करने की बजाय रास्ता ही छोड़ दे रहे हैं, और अनशन देवता की चर्चा करते ही यह कहते हैं आप भी .........।
वहीं धरना देवी और अनशन देवता बीते दिनों एक ही मंच पर आ गए, माहौल बना देख लोगों ने दोनों को उकसा-बहकाकर दोनों में जुबानी जंग छिड़वा दी, नतीजा यह हुआ कि सत्ताधारी अनशन देवता ने अपनी पार्टी के तप से धरना देवी पर मुकदमा दर्ज करवा दिया और उनका सदस्यता अभियान पर ब्रेक लगवा दी।
धरना देवी को अनशन देवता कैसे टक्कर देंगे इसकी खबरें भी पढ़े जल्द ही, आज इतना ही टाइम है
---------------------------------
नोटः-
उक्त ब्लाग निजी विचार हैं, इसमें सदैव सुझाव, संशोधन और बदलाव की गुंजाइश हैं,
लेखक 9305029350
.jpg)

टिप्पणियाँ