पूरे बिल्हौर में खिलाड़ियों के लिए नहीं एक भी खेल मैदान

 


- नेता अपना खेल बनाते रहे, खिलाड़ियों की आज तक नहीं ली सुध

- 5 लाख की आबादी वाली बिल्हौर विधानसभा में कोई सुसज्जित खेल मैदान न होने से रोष

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर। विधानसभा चुनावों के कारण सभी दलों के प्रत्याशी अपना खेल बनाकर विधायक बनने की जुगत में हैं, लेकिन आज तक बिल्हौर विधानसभा के खिलाड़ियों की सुध किसी भी दल, विधायक, सांसद और अफसरों ने नहीं ली है। शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण विधानसभा में खेल, खिलाड़ियों और खेल मैदान अता-पता लापता है। अनदेखी के कारण हजारों की संख्या में खिलाड़ियों का कौशल गांव-देहात और घरों की चाहरदीवारी तक ही समित रह गया दम तोड़ गया है। वर्तमान में भी एक भी सुसज्जित खेल मैदान तहसील क्षेत्र की 215 ग्राम पंचायतों, शिवराजपुर और बिल्हौर नगरीय क्षेत्रों में नहीं है, इसकारण बड़ी संख्या में क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबाल, हाकी, बालीबाल, ‌कुश्ती आदि के खिलाड़ी मायूस और सरकार के प्रति रोषित हैं।



देश और प्रदेश में कानपुर का नाम रोशन करने वाले घिमऊ गड़रियनपुरवा के कबड्डी खिलाड़ी अनुराग पाल, अंकुश पाल, रोहित, विक्रम आदि ने बताया कि हम लोगों सर्दी,गर्मी और बरसात में कड़ी मेहनत कर जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जगह बनाते हैं, लेकिन विधायक, सांसद और जिला प्रशासन द्वारा आज तक उनके लिए उनके गांव या फिर पूरे तहसील क्षेत्र में एक भी कबड्डी ग्राउंड नहीं है। जिससे कबड्डी खिलाड़ियों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति भारी गुस्सा है। उधर बीते कई दशकों से उ0प्र0 की क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बिल्हौर निवासी आरपी शर्मा ने बताया कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रही है उसने बिल्हौर में खिलाड़ियों की सुध नहीं ली। स्टेडियम की बात तो दूर, एक क्रिकेट ग्राउंड नहीं है, जहां खिलाड़ी खेल सके। हम प्रदेश स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को सपा सरकार के प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन मिली नहीं। उधर युवा के लिए क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन करने वाले अश्वनी कटियार ने बताया कि बिल्हौर में स्टेडियम और खेल मैदान के लिए एसडीएम, डीएम, सीएम और पीएम तक से गुहार लगाई गई, लेकिन न तो राजस्व अधिकारियों ने खेल-खिलाड़ियों की सुध ली और न ही सत्ता शासन में बैठे नेताओं, नतीजतन खेल और खिलाड़ियों की नजर में बिल्हौर आज भी शून्य ही है।

--------------------------------------------------------------------

इंसेट-1

एक करोड़ रुपये से शिवराजपुर में बनवाऊगां क्रिकेट स्टेडियम

बिल्हौर। शिवराजपुर के युवा ब्लाक प्रमुख ने बताया कि घिमऊ ग्राम पंचायत में खेल मैदान का जीर्णोद्घार भी उनके ब्लाक में प्रस्ताव‌ित है। मेरी कल ही प्रमुख सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मीटिंग हुई हैं। आज तक बिल्हौर विधानसभा से किसी भी जनप्रतिनिधि से खेल मैदान, क्रिकेट ग्राउंड और स्टेडियम के लिए कोई पहल नहीं की है, इसकारण बिल्हौर क्षेत्र के खिलाड़ियों को समस्या हुई है। मुझे प्रमुख सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार ने भरोसा दिया है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में बिल्हौर में खेलो इंडिया मिशन के तहत सुसज्जित स्टेडियम के लिए करीब एक करोड़ रुपये की र‌ाशि उपलब्ध कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली