बिल्हौर विधानसभा: देवेश कोरी ने भाजपा के दावेदार प्रत्याशियों की बढ़ाई चिंता

राहुल त्रिपाठी 
बीते कई वर्षों से 209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में अपने दावेदारी के लिए संगठन, सहयोगी संगठनों, पार्टी के कार्यक्रमों में दमखम लगाए प्रत्याशियों को चुनाव से ठीक पहले पैराशूट से आए दावेदारों के कारण मानसिक पीड़ा हो रही है। बीते 10 वर्षों से बिल्हौर विधानसभा से टिकट मांग रहे कई दावेदार नए पैराशूट प्रत्याशियों को देखकर पार्टी के कार्यक्रमों में आपा भी खो चुके हैं।
ऐसे में जब बिल्हौर विधान सभा में तीसरे चरण में मतदान होना है, ऐसे में कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश मंत्री देवेश कोरी के बिल्हौर में एकाएका प्रकट हो ने से बीते कई वर्षों से पार्टी में टिकट के लिए जोर लगाए अन्य दावेदारों का सिस्टम बिगाड़ रहा है। बाहरी-क्षेत्रीय द्वंद में फंसे कई दावेदार पहले से ही परेशान थे, लेकिन एकाएक देवेश कोरी के आने से ऐसे दावेदारों की समस्या और बढ़ा दी है और वाद-विवाद बकैती की स्थिति बनती जा रही है। बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे दावेदार प्रत्याशियों का दावा है कि देवेश कोरी संगठन के
काबिल हो सकते है पर बिल्हौर विधानसभा में उनका कोई जनाधार नहीं है। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ हो सकती है लेकिन बिल्हौर में उन्हें आम जनता न जानती है और न पसंद करेगी और गैर दल के लोग सीट पर काबिज हो जाएंगे। सूत्रों की माने तो अभी तक देवेश सिर्फ पार्टी के लोगों को ही अपनी टिकट फाइनल होने की बात कह कर और होल्डिंग्स लगाकर अपनी प्रत्याशीता का दावा करते दिख रहे हैं, आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा किसको टिकट दी जाती है इसका खुलासा हो सकेगा।
-------------------------
सरोज प्रसाद बृजलाल भाजपा पदाधिकारियों से मिले
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल अपनी पत्नी सरोज प्रसाद के साथ भाजपा कानपुर ग्रामीण और क्षेत्रीय अध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात की है। बीते दिनों बृजलाल और उनकी पत्नी सरोज प्रसाद बिल्हौर आए थे तब से सरोज के विधानसभा से लड़ने की चर्चाएं तेज है। इसी दौरान उनके समर्थकों ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलने की गुजारिश बृजलाल से की थी, जिसके बाद से वह लगातार पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपनी जमीन तलाश रहे हैं। बताया गया है कि सरोज प्रसाद वर्ष 1993 में बिल्हौर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ी थी और 25,000 से अधिक वोट पाए थे। सरोज प्रसाद एक फार्म हाउस चौबेपुर में बताया गया है। इसी आधार पर वह बिल्हौर का क्षेत्रीय निवासी होने का दावा भी कर रही हैं।


नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।


टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Rahul बच्चा नहीं तो वोट नहीं
Unknown ने कहा…
Ruhul nhi to voot nhi
Unknown ने कहा…
Ruhul sonkar nhi to vot nhi
Unknown ने कहा…
Rahul bacca ke Alava koi bhi B.J.P se Bilhaur vidhan sabha seet nahi nikal Sakta kyoki raj ke yuva logo ki pasand rahul hi hai aur unme guds hai Jinse chunav jeeta ja Sakta hai next.................................................

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली