भाजपा से सपा में गए भगवती सागर की गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा

राहुल त्रिपाठी
 सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर अब जब भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं तब पुलिस की नजर भी उन पर टेढ़ी हो गई है। नया मामला उस समय प्रकाश में आया जब 16 जनवरी 2022 को उनकी कार को पुलिस ने विधायक जी के घर के समीप ही उस समय पकड़ लिया, जब उनकी कार अपने घर की ओर जा रही थी, सूत्रों की माने तो सपा में शामिल होने के बाद भगवती प्रसाद सागर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस सिपाहियों की मानें तो कार में कोई भी आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली है, लेकिन योग करने की एक चटाई और एक योग गुरु के मंजन और कई खाने पीने की चीजें मिली हैं।



नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।





टिप्पणियाँ

हरिनाथ यादव ने कहा…
जो भी भाजपा से छोड़कर जाएगा उसकी जामा तलाशी इसी तरह ली जाएगी यह भय व्याप्त किया जा रहा है कि जाने वाले लौट के आ जाओ इसके बाद भी और भी कार्रवाई होंगी
Unknown ने कहा…
बौखलाहट