भाजपा से इस्तीफा देने वाले भगवती सागर के घाटमपुर से लड़ने की चर्चा
राहुल त्रिपाठी
209 बिल्हौर विधानसभा में वर्ष 2017 में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर 11 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजें इस्तीफा पत्र के बाद जिस पार्टी में वह जा रहे हैं वहां के राष्ट्रीय अध्यक्ष से घाटमपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवती सागर लगातार बहुजन हिताय के पक्ष में भाजपा को कोस कर नई पार्टी में अपने नम्बर बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
बुधवार को पूरे दिन भगवती सागर के सपा यानी समाजवादी पार्टी में जाने और घाटमपुर सुरक्षित सीट से टिकट मांगने की चर्चा रही। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अभी तक उनके किसी भी दल में जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही भाजपा के द्वारा उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की गई है।
-------------------------
सुनो जब मैं बोलूं तब सौ गाड़ियों से समर्थकों संग आना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हौर विधानसभा में विधायक भगवती सागर द्वारा कई ऐसे कट्टर समर्थकों पर सूचना दी गई है कि जब मैं नई पार्टी ज्वाइन कर लूं और मेरा टिकट फाइनल हो जाए, तब आप सभी समर्थकों संग एक सैकड़ा गाड़ियों में लखनऊ से होते हुए घाटमपुर तक अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सूत्र बताते हैं कि उनके समर्थकों ने बिल्हौर के अलावा मऊरानीपुर में भी इसकी सूचना दी है। बुधवार देर शाम तक समाजवादी पार्टी, भगवती सागर और स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सपा में शामिल होने की कोई सूचना प्रसारित नहीं की। इस कारण सागर समर्थक यहां से रवाना नहीं हो सके।
नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।
टिप्पणियाँ