दावेदारों के हाल:-लखनऊ में डाला डेरा, टिकट होगा सिर्फ मेरा
राहुल त्रिपाठी
209 बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित में तीसरे चरण में चुनाव होना है। अभी तक बसपा को छोड़कर भाजपा और सपा ने यहां पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसलिए इन दोनों राजनीतिक दलों के दर्जनों दावेदार प्रत्याशी अपनी-अपनी टिकट के लिए कानपुर, लखनऊ दिल्ली तक की दौड़ लगाकर संगठन के पदाधिकारियों के चरण वंदन करने में जुटे हैं। भाजपा में जहां बड़े-बड़े उपहार एक हिंदूवादी संगठन और पार्टी पदाधिकारियों को भेंटकर उनसे मिलने की जद्दोजहद में है, वहीं दावेदार अपने निर्वाचन क्षेत्र में आकर छुट भैया नेता, पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और मतदाताओं को स्वयं का टिकट ही मिलने का दावा करते नहीं थक रहे हैं।
उधर समाजवादी पार्टी के कई दावेदार प्रत्याशी लखनऊ स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने और प्रदेश अध्यक्ष से टिकट का आश्वासन मिलने पर ही लौटने का दावा कर रहे हैं। और मोबाइल पर मुझे इसकी सूचना भी देते नहीं थक रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राम लखन गौतम, रचना सिंह, राजेश कोरी आदि प्रत्याशी बीते 24 से 48 घंटे से बिल्हौर की टिकट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क में हैं और लखनऊ में बैठे हुए हैं। उक्त लोगों द्वारा कई अन्य दावेदारों करने वाले प्रत्याशियों का नाम सूची से हटाए जाने की बात भी कही है।
सूत्र बताते हैं कि पार्टी के कई दावेदार शाम होते ही अपने समर्थकों संग क्षेत्र में निकल जाते हैं और आधी रात तक जनसंपर्क के बाद घरों को, कार्यालयों पर आकर ठहर जाते हैं भोर पहर फिर से जनसंपर्क को निकल कर सुबह के 10 बजते बजते लखनऊ पहुंच जाते हैं। दावेदार इस तरह के नए जनसंपर्क की प्रक्रिया को कोरोना प्रोटोकाल और वर्तमान की मांग बता रहे हैं।
इसी तरह भाजपा में भी देवेश कोरी, डॉक्टर नरेंद्र प्रताप, एमपी सलोनिया, राहुल बच्चा, मनोज दिवाकर, राजा दिवाकर भी पार्टी से जुड़े निर्वाचन समिति के सदस्यों सहित लखनऊ तक की दौड़ लगाकर अपने प्रत्याशिता हेतु टिकट मिलने के कई आंकड़े, दावे और समय की मांग बताकर अपने समर्थकों में जोश भरने का काम कर रहे हैं। राजा दिवाकर की मानें तो उन्हें योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान ही बिल्हौर से टिकट देने का वादा कर रखा है। जबकि राहुल बच्चा का दावा है कि उनके पिता काला बच्चा ने पार्टी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है इसलिए वह पार्टी के सच्चे वफादार और टिकट के असली हकदार हैं।
-------------------------
योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर रहे भाजपाई
भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से मिलने के लिए अब भाजपा के दावेदार प्रत्याशी और पदाधिकारी बुधवार से उनके घरों में पहुंचकर कुंडी खटखटा रहे हैं। एमपी सलोनिया ने बताया कि उन्होंने 1 सैकड़ा से अधिक लाभार्थियों से मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने बिल्हौर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे कई भाजपाइयों से भी संपर्क किया है। एमपी सलोनीया के अलावा किन-किन लोगों ने लाभार्थियों से संपर्क किया इसकी जानकारी अभी तक किसी भी भाजपा जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा नहीं दी गई है।
----------------------
नोट- यह लेखक के निजी विचार हैं इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते है।
टिप्पणियाँ
बिखरे गे।
शिव वस्त्र भण्डार एवं रेडीमेड गारमेन्ट बिसधन कानपुर नगर मो 9839186064