सपा से टिकट मांगने वाले दावेदार पर जमीन कब्जे का आरोप
राहुल त्रिपाठी
भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी पर कई तरीके के गंभीर आरोप राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण लगाए जाते रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में भी इस तरीके की एक शिकायत आई है, जिसमें बिल्हौर विधानसभा से टिकट मांग रहे सपा के एक दावेदार के विरुद्ध उपजिलाधिकारी, तहसीलदार बिल्हौर को दी गई है। तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को सौंपी है। शिकायती पत्र के अनुसार कानपुर निवासी जितेंद्र कुमार गौतम द्वारा कस्बे के सुभानपुर मुरादनगर राजस्व गांव में करीब 9 बिस्वा जमीन क्रय की गई है। ग्राम प्रधान श्याम बिहारी कटियार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जितेंद्र कुमार द्वारा ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर भी जबरन कब्जा कर उस पर व्यापारिक प्लॉट बिक्री किए जा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह आने वाले समय में पार्टी की सरकार आने पर दंड भुगतने की बात कहकर मौके से चले जाते हैं। ग्राम प्रधान के माने तो जितेंद्र कुमार बिल्हौर विधानसभा 209 से समाजवादी पार्टी से विधायकी का टिकट मांग रहे हैं। वहां पार्टी के झंडा बैनर लगे लग्जरी गाड़ियों से क्षेत्र में लगातार अपना प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं उधर मामले में जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने विधिक ढंग से सुभानपुर मुरादनगर में जमीन क्रय की है। राजनीतिक द्वेष बस कुछ लोग उनकी शिकायत कर रहे हैं लेकिन राजस्व अधिकारियों की जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।नोट- यह लेखक के निजी विचार हैं इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। पूरी खबर ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आधारित है उक्त खबर का मामले से कोई लेना-देना नहीं है और इसमें सदैव बदलाव की भी गुंजाइश है

टिप्पणियाँ