2022 में कौन बनेगा बिल्हौर का विधायक
विधानसभा चुनाव आए बिल्हौर में प्रत्याशी छाए
राहुल त्रिपाठी
विधानसभा पहुंचने के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। योगी और अखिलेश में जहां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और जीत की एबीसीडी का दौर जारी है। वहीं पर बिल्हौर विधानसभा में भी भाजपा और समाजवादी पार्टी के कई प्रत्याशी अपना जोर टिकट लेने और चुनाव जीतने में लगाए हुए हैं। प्रत्याशियों ने अपने घर-द्वार, धंधा-पेशा और परिवार को छोड़कर बिल्हौर विधानसभा में ही डेरा डालकर दिन-रात जनसंपर्क और पार्टी पदाधिकारियों मतदाताओं को लुभाने की जद्दोजहद चालू की है।
----------------------------
भाजपा के पास प्रत्याशियों की लंबी फौज
वर्ष 2017 में योग के धनी और बसपा के मंत्री रहे भगवती प्रसाद सागर को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा था मोदी लहर में उन्होंने एक लाख से अधिक वोट पाकर बिल्हौर विधानसभा में भाजपा को पहली जीत दिलाई थी, लेकिन वर्तमान 2022 में वह चुनावी दंगल में ही नहीं है। इस कारण आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। इनमें प्रमुख रूप से डॉक्टर नरेंद्र प्रताप, राहुल बच्चा, मनोज दिवाकर, एमपी सलोनीया, सियाराम कठेरिया और एक पुराना लेकिन वर्तमान के लिए नया नाम सरोज प्रसाद भी प्रमुख हैं उक्त सभी प्रत्याशियों में बिल्हौर कानपुर ग्रामीण की भाजपा बटी हुई है। टिकट न मिलने की दशा में कई लोगों के बागी होने की आशंका भी लगातार बनी हुई है। टिकट दिलाने के नाम पर कई दलाल भी भाजपा में विभिन्न रूपों में लगातार प्रत्याशियों की लग्जरी गाड़ियों का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।
---------------------------------------
सपा में पुराने और नए प्रत्याशी टिकट पाने को बेकरार
बिल्हौर विधानसभा से कई बार समाजवादी पार्टी के विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे चर्चित शिवकुमार बेरिया, अरुणा कोरी का नाम प्रमुख है लेकिन इसके बाद भी कन्नौज के पूर्व विधायक व बिल्हौर में पैराशूट प्रत्याशी कल्याण सिंह दोहरे भी टिकट की दौड़ में है। विरोधियों की माने तो बीते 5 वर्षों में उक्त तीनों पुराने नेता क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को देखने समझने के लिए नजर नहीं आए, लेकिन चुनाव आते ही अपनी दावेदारी प्रमुखता से रख रहे हैं। उधर क्षेत्रीयता और युवा चेहरे भी सपा में इस बार खूब हैं सबसे चर्चित चेहरा रचना सिंह और शिवराजपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी का है उक्त दोनों ने भी कोरोना काल से लेकर अब तक लगातार संगठन में पार्टी की नीतियों, विकास योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रसार किया है। इनके अलावा समाजवादी पार्टी एक पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में टिकट देने दिलाने का प्रलोभन देकर 1 दर्जन से अधिक लोगों के बैनर होल्डिंग विधानसभा क्षेत्र में लगवाई है, इनमें अर्चना, जीतेंद्र, विनय, गौरव, राम लखन आदि नाम प्रमुख हैं।
------------------------------------------------
बहुजन समाज पार्टी की मधु गौतम प्रत्याशी
सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय का नारा देने वाली बहुजन समाज पार्टी से बिल्हौर विधानसभा की सीट उस समय छिटक गई थ, तब वर्ष 2012 में सपा की अरुणा कोरी ने विधायक कमलेश दिवाकर को शिकस्त दी थी। तब से लेकर आज तक बसपा का ग्राफ लगातार बिल्हौर में गिरता जा रहा है। 5 वर्षों तक मनोज दिवाकर को बिल्हौर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त रखने के बाद एकाएक चुनावों से पहले मधु गौतम को टिकट दिए जाने से पार्टी के अंदर ही गफलत की स्थित है। बिल्हौर विधानसभा के अध्यक्ष अनिल कटियार ने बताया कि मधु गौतम को पार्टी का और पदाधिकारियों का जमकर समर्थन मिला है। 4 जनवरी को पूरे विधानसभा में मधु गौतम के नेतृत्व में एक विशेष रैली भी निकाली जा रही है। जिसका लाभ चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मिलेगा।
--------------------------------
कांग्रेस के पास भी है सिर्फ उषा रानी का चेहरा
लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस के पास बिल्हौर विधानसभा में खोने को कुछ नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कानपुर ग्रामीण की पूर्व जिला अध्यक्ष उषा रानी कोरी को बिल्हौर विधान सभा का सबसे प्रबल प्रत्याशी माना जा रहा है। इसके अलावा अशोक धनविक और इनके पुत्र अंकित भी सोशल मीडिया पर स्वयं को प्रमुख दावेदार बता रहे हैं। उधर आम आदमी पार्टी का भी एक प्रत्याशी लगातार स्वयं को बिल्हौर विधानसभा का प्रत्याशी बताकर प्रचार प्रसार में जुटा है। वही अपना दल और ओवैसी के दल से भी कई प्रत्याशियों के बिल्हौर विधानसभा में आने की प्रबल संभावना है।
-----------–---------------
नोट- यह लेखक के निजी विचार हैं इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं।
टिप्पणियाँ
छोड़ के सारे काम आपने, संकट मे हुई उसके साथ खड़ी।
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ।
ऊषा रानी कोरी
विधान सभा बिल्हौर
बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मधू गौतम बिल्हौर विधानसभा भारी अंतर से जीतने जा रही हैं क्योंकि उनको सर्वजन का साथ मिल रहा है, किसी को साक्ष्य चाहिए तो 4 जनवरी के जलूस का नजारा देख ले। जय भीम,भारतीय संविधान जिन्दावाद।